• Tue. Sep 15th, 2026

मथुरा की आजाद मार्केट नए सिरे से होगा निर्माण

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आजाद मार्केट को कंडम घोषित होने के बाद दुकानों को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद भवन को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर निगम ने दुकानें खाली कराने के लिए नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। आजाद मार्केट का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। बीते वर्ष नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद मुन्ना मलिक ने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे नए सिरे से बनवाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद निर्माण विभाग की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की तकनीकी टीम से भवन की जांच कराई गई। जांच में भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर पाई गई। भवन की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराने के लिए जुलाई में एएमयू की टीम ने भी आजाद मार्केट का निरीक्षण किया था। टीम की जांच रिपोर्ट में मार्केट भवन को पूरी तरह जर्जर बताया गया। रिपोर्ट के बाद नगर निगम ने इसे ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया है कि आजाद मार्केट का नए सिरे से निर्माण की तैयारी की जा रही है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.