• Fri. Nov 27th, 2026

मंदिरों व कुंड के पास कूड़ा और गंदा पानी बना मुसीबत

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के अड़ींग पंचायत में मंदिरों और कुंड के पास गंदगी व डलावघर बनाने से नाराज दो दर्जन से अधिक महिलाएं ग्राम प्रधान स्नेहलता रावत के घर पहुंची। महिलाओं ने कचरा डालने का स्थान मंदिरों से दूर रखने और रोजाना सफाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि पूरी पंचवर्षीय बीत जाने के बाद भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम प्रधान ने समस्या के समाधान के लिए दस दिन का समय मांगा है। 39 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस ग्रांट पाने वाली इस पंचायत का हाल बेहाल है। पंचायत को स्वच्छता का राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए भी नाम भेजा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। पंचायत के सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है और वे ठेके पर काम करते हैं, जिससे गांव के एक कोने की ही सफाई हो पाती है। ग्रामीणों को कूड़ा डालने के लिए नजदीक कोई जगह नहीं मिलती। पंचायत की ट्रालियां भी गायब हैं या पूरी संख्या में मौजूद नहीं हैं और ट्रैक्टरों में डीजल की कमी रहती है। पंचायत में डंपिंग यार्ड और आरआरसी यूनिट के निर्माण पर 50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। हालांकि, इन दोनों में कभी एक किलो कचरा भी नहीं डाला गया। डंपिंग यार्ड के टीन उड़ चुके हैं और गेट भी टूट गया है। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में बबीता शर्मा, जमुना, राधा, मीना, बबीता सोनी, कृष्णा देवी, चंचल शर्मा, संगीता, रूपा, रानी, सुनीता, सोनदेई, कमलेश चौधरी, राम बेटी, आरती, रेनू, लक्ष्मी, कुसुम, रेखा, चंद्रकला, शीला आदि प्रमुख थीं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.