• Fri. Nov 27th, 2026

प्रेमानंद महाराज की किडनियों पर फिर उठे सवाल, जांच की मांग

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की किडनियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने उनकी किडनियों के खराब होने पर संदेह जताया है। महासभा ने इस मामले में जांच की मांग की है। प्रेमानंद महाराज ने स्वयं एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और रोजाना डायलिसिस होती है। इस दावे को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने खारिज किया है। वशिष्ठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज की किडनियां खराब नहीं बल्कि छोटी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी किडनियों की डायलिसिस नहीं होती है। वशिष्ठ ने यह भी दावा किया कि यदि डायलिसिस होती है तो वृंदावन के किसी अस्पताल में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमानंद महाराज कुछ कालनेमियों के षड्यंत्र में फंसे हुए हैं। वशिष्ठ ने कहा कि उन पर राधारानी की कृपा बनी रहे, लेकिन उन्हें सभी आडंबर त्यागने होंगे। यह विवाद अब और अधिक तूल पकड़ता दिख रहा है। इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह प्रकरण के एक याची दिनेश फलाहारी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। फलाहारी ने प्रेमानंद महाराज की किडनियों के खराब होने की खबरों को गलत बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह भक्तों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए एक जनसंपर्क एजेंसी द्वारा रचा गया प्रपंच था। दिनेश फलाहारी ने यह भी दावा किया था कि क्रिकेटर विराट कोहली को संत के फॉलोवर बढ़ाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.