हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के धौली प्याऊ रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज महोत्सव में नट कलाकारों की बेजोड़ कला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से आए नट कलाकारों ने लंबे-लंबे बांस के डंडों पर चलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। कलाकारों की फुर्ती और संतुलन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। नट कला के मास्टर न्याय सिंह अपने साथ पांच अन्य कलाकारों को लेकर महोत्सव में पहुंचे हैं। कलाकारों ने बांस के डंडों पर संतुलन बनाकर ऐसे करतब दिखाए कि दर्शक दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। उनकी प्रस्तुतियों पर मैदान तालियों से गूंज उठा। आधुनिक मनोरंजन के दौर में भी नट कलाकारों की पारंपरिक कला के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरवासी और स्कूली बच्चे कलाकारों के करतब को उत्सुकता से देख रहे हैं। कलाकारों की साहसिक प्रस्तुतियां दर्शकों को रोमांचित करने के साथ ही पारंपरिक नट कला से रूबरू करा रही हैं।
7455095736
ब्रज रज महोत्सव में नट कलाकारों के हैरतअंगेज करतब देख थम गए लोगों के कदम
