• Mon. Nov 2nd, 2026

कैबिनेट के पाले में पहुंची ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा की छाता और मांट तथा अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र में बहिर्वेदी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के 96.622 किमी लंबे मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 309 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक ने इसकी परियोजना बनाकर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें प्रमुख अभियंता कार्यालय के निर्देश पर प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को भेजे प्रस्ताव में सिविल कार्यों के लिए 170 करोड़, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं अन्य कार्यों के लिए 135 करोड़ और अनुरक्षण के लिए 4.1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग के तहत विद्युत विभाग के लिए 15 करोड़, भूमि अधिग्रहण के लिए 108 करोड़, जल निगम के लिए 45 लाख और वृक्ष कटान कार्य में वन विभाग के लिए 11 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। इसका प्रस्ताव धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नव निर्माण एवं विकास के लिए उपलब्ध 500 करोड़ रुपये के बजट के सापेक्ष भेजा गया है। एनके यादव, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी ने कहा, बहिर्वेदी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास की 309 करोड़ रुपये की परियोजना पीडब्ल्यूडी ने कैबिनेट में भेज दी है। इसे केबिनेट से स्वीकृति का इंतजार है। इसमें मथुरा और अलीगढ़ में 96.62 किमी मार्ग का चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.