हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना कस्बे के चेना के थोक में खेलते समय हुए बच्चों के विवाद से गुस्साए युवक ने दुकान से सामान खरीद रहे सात वर्षीय बच्चे को पैर पकड़कर सड़क पर पटक दिया। सिर और मुंह में चोट लगने से बच्चा घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा ले गए। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चेना के थोक निवासी नीरज (7) मंगलवार रात पड़ोसी राजू के बेटे के साथ खेल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों बच्चों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद राजू ने नीरज के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में नीरज दुकान से सामान खरीदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान राजू वहां पहुंचा और बच्चे का पैर पकड़कर उसे सड़क पर पटक दिया। घटना में नीरज के सिर और मुंह में चोट आई। परिजन उसे मथुरा ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
