हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से 59.47 लाख रुपये लेने और बाद में प्लॉट की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी दीप्ति ने पुलिस को बताया कि वह धार्मिक कार्यों के सिलसिले में वृंदावन आती-जाती रहती हैं। इसी दौरान 10 जनवरी 2025 को उनकी मुलाकात रंगजी की छोटी छावनी वृंदावन निवासी चंद्रहास सोनी से हुई। आरोप है कि चंद्रहास ने उन्हें धौरेरा बांगर स्थित 183 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट दिखाया और 56 लाख रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद रजिस्ट्री समेत अन्य खर्चों के नाम पर भी रकम ली गई। पीड़िता के अनुसार, उसने 51 हजार रुपये नकद, दो लाख रुपये बैंक खाते में और 25 फरवरी को 14.30 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। बाद में अन्य खातों में भी रकम जमा कराई गई। शिकायत में कुल 59.47 लाख रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री पीड़िता के नाम नहीं कराई और उसे लगातार टालता रहा। बाद में जानकारी हुई कि संबंधित प्लॉट की रजिस्ट्री आरोपी ने अपने नाम करा ली है। रुपये वापस मांगने पर कथित तौर पर धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति का वर्ष 2018 में निधन हो चुका है और उसकी कोई संतान नहीं है। उसने अपनी जमा पूंजी से रकम दी थी। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक शिव कुमार को सौंपी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
