• Wed. Nov 25th, 2026

फरह टोल पर पकड़े फर्जी अधिकारी, आईकार्ड नकली, रुतबा सरकारी

Byvijay.singhal1233

Nov 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। फरह टोल पर नकली आईकार्ड के दम पर सरकारी रुतबा दिखाने वाले फर्जी अफसरों की पोल महुअन टोल प्लाजा पर खुल गई। कोई खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था तो कोई सेना और सरकारी मंत्रालय का अधिकारी। दो दिन चले जांच अभियान में ऐसे सैकड़ों संदिग्ध पहचान पत्र जब्त किए गए। टोल शुल्क से बचने के लिए वाहन चालकों के इस हथकंडे की जानकारी टोल प्रबंधन को काफी समय से मिल रही थी। इसके बाद क्यूब हाईवे के प्रबंधक ओकिल शर्मा, एसकेएम मैनेजर संजय यादव और गौरव चौधरी ने अन्य टोलकर्मियों के साथ मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया। दो दिन तक चले इस अभियान में टोल से गुजरने वाले उन वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जो शुल्क में छूट पाने के लिए विभिन्न विभागों के पहचान पत्र दिखा रहे थे। जांच के दौरान जब वाहन चालकों से आईकार्ड के साथ कोई दूसरा पहचान पत्र मांगा गया तो कई लोग जवाब देने में असहज नजर आए। कुछ वाहन चालक तो अपने कार्ड मौके पर ही छोड़कर भाग गए। जांच में आर्मी, पुलिस, विधायक, आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, एयरफोर्स, नेवी, सरकार, विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के नाम वाले सैकड़ों पहचान पत्र मिले। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों के कार्ड मिलने से टोल प्रबंधन भी हैरान रह गया। टोल प्रबंधक ओकिल शर्मा ने बताया कि कुछ वाहन चालक सरकारी विभागों और विभिन्न पदों के पहचान पत्र दिखाकर टोल शुल्क से छूट लेने का प्रयास करते हैं। जबकि नियमानुसार केवल निर्धारित श्रेणियों के पात्र व्यक्तियों और वाहनों को ही टोल में छूट का प्रावधान है। फर्जी पहचान पत्र के आधार पर निशुल्क आवागमन करना अवैध है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसे वाहन चालकों को भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। हालांकि, आगे भी अभियान जारी रहेगा। दोबारा इस तरह का मामला सामने आने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.