हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की पुलिस लाइन में कार धोने पहुंचे एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। गैराज में अपनी गाड़ी की धुलाई कर रहे 35 साल के राहुल की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटर चलाते समय सबमर्सिबल पंप से जुड़े पाइप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से राहुल जमीन पर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना सोमवार रात मथुरा की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित गैराज की है। राहुल कार धोने के लिए एमटी शाखा में लगे सबमर्सिबल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मोटर चलाते समय वह करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। राहुल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है।
7455095736
पुलिस लाइन में गाड़ी धोते समय करंट लगने से युवक की मौत
