• Tue. Nov 3rd, 2026

नोहझील में कुट्टा मशीन की चपेट में आने से ट्रैक्टर स्वामी की मौत

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में सोमवार दोपहर जटपुरा मोड़ के समीप खेत में कुट्टा मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नौहझील अंजीश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर गांव जटपुरा मोड़ पर महावीर (60) निवासी शीशवाड़ा, डीग, राजस्थान खेत में कुट्टा मशीन लगाकर करब कूट रहे थे। करब गीली होने के चलते मशीन में दिक्कत आ गयी। इसे देख वह उसे ठीक करने लगा। तभी अचानक कुट्टा मशीन चालू हो गयी। इसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.