हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को व्रती महिलाएं विधि-विधान और श्रद्धा के साथ खरना का अनुष्ठान किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। खरना छठ महापर्व का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। वहीं सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व का समापन होगा। घाटों पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यमुना किनारे वृंदावन के युगल घाट और देवरहा घाट के साथ मथुरा के अड्डा घाट, कोयला घाट, विश्राम घाट पर सफाई कराई गई है। बैरिकेडिंग के साथ महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
7455095736
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
