• Sat. Nov 14th, 2026

जीएसटी की टीम ने कोल्ड ड्रिंक और नमकीन से भरी पिकअप पकड़ी

Byvijay.singhal1233

Nov 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की टीम ने शीतल पेय पदार्थ और नमकीन से भरी पिकअप को पकड़ लिया। टीम को देख चालक भागने लगा। अधिकारी ने पीछा कर उसे धनगांव रोड पर वाहन सहित पकड़ लिया। पिकअप में रखे सामान और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच विभाग ने शुरू कर दी है। चालक मंडी चौराहे से कोल्ड डि्रंक और नमकीन का सामान लेकर अपने गांव जा रहा था। भरतपुर रोड पर तैनात सचल दल में शामिल सीटीओ रिचा कक्कड़ ने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने गाड़ी का पीछा किया और उसे धनगांव रोड पर चालक सहित पकड़ लिया। फिलहाल पिकअप को पकड़े जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। बही पिकअप में रखे सामान के बिल तथा जीएसटी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संयुक्त आयुक्त अनिल कन्नौजिया ने बताया कि ठंडे पेय एवं नमकीन आदि सामान के बिल का मिलान किया जा रहा है। गलती पाए जाने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.