हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को दृष्टिगत नगर निगम द्वारा अभियान चलाते हुए अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं अन्य विज्ञापन सामग्री को हटाया गया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर गुरुवार को कृष्णा नगर चौराहा से गोवर्धन चौराहा तथा गोवर्धन चौराहा से गोवर्धन रोड होते हुए सतोहा तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 49 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। वृंदावन क्षेत्र में अटल्ला चुंगी से नगर निगम चौराहा तथा नगर निगम चौराहा से चामुंडा देवी मंदिर मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग पर अवैध होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 64 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। इस प्रकार मथुरा एवं वृंदावन में आज चलाए गए अभियान के दौरान कुल 113 अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापनों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर विज्ञापन सामग्री लगाने वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित करने के साथ आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा सभी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि बिना पूर्व अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स, होर्डिंग अथवा अन्य विज्ञापन सामग्री न लगाएं। शहर की स्वच्छता, सुंदरता एवं सुव्यवस्थित स्वरूप बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
