हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव जरारा में खेत पर जा रही एक बच्ची पर अचानक खूंखार सियार ने हमला बोल दिया। सियार ने बच्ची के हाथ को अपने जबड़े में भर लिया और घसीटकर ले जाने लगा। बालिका की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी की तो वह छोड़कर भाग गया। सियार के हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। तीन दिन में सियार आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुके हैं। सुरीर के गांव जरारा में एक सियार पागल हो गया है। वह खेतों की जा रहे लोगों पर हमला कर रहा है। सियार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार सुबह सात बजे जरारा निवासी ओंकार सिंह की 11 वर्षीय बेटी राधिका खेत की ओर जा रही थी। तभी ज्वार के खेत से निकल कर आए सियार ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका के हाथ को अपने जबड़े में दबाकर वह खेत के अंदर खींचकर ले जाने लगा। बालिका की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों उसकी घेराबंदी में जुटे तो वह बालिका को छोड़कर भाग गया। ग्राम प्रधान गुलाब सिंह ने बताया, गांव में पिछले तीन दिन के अंदर सियार ने खेतों और गांव के बाहर काम करने जा रहे हेमंत, वीरेंद्र, सतेंद्र, आचारी, बबिता और बौबी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। बालिका समेत अन्य घायलों को पीएचसी पर उपचार के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए गए। सियार के लगातार हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और वह खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने वन विभाग से खूंखार सियार को पकड़ने की मांग की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
