• Mon. Aug 24th, 2026

दिल्ली में स्वाइन फ्लू को लेकर मथुरा स्वास्थ्य विभाग सतर्क

ByVijay Singhal

Aug 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जिले में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि जिले में अभी स्वाइन फ्लू को लेकर कोई विशेष अभियान शुरू नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग शासन से मिलने वाली गाइडलाइन और निर्देशों का इंतजार कर रहा है। निर्देश मिलने के बाद अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं और जांच संबंधी तैयारियां तेज की जाएंगी। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। विभाग की ओर से अस्पतालों में आने वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है और चिकित्सकों को संदिग्ध मरीजों के लक्षणों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी प्रमुख हैं। सांस लेने में परेशानी या स्थिति बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन से गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू की रोकथाम और उपचार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.