हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली के अंतर्गत तरौली शुमाली निवासी वीरी सिंह की स्वामी बाबा मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। वह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे मिले। चोर गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये और बर्फी चोरी करके ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक कैद हुआ है। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग पर तीन दिन पहले चोरों ने राकेश की किराने की दुकान को निशाना बनाया था। यहां से गल्ले में रखे 20 हजार रुपये और सामान चोरी हुआ था। इसी दुकान के पास खड़े एक ट्रक की टंकी से 300 लीटर डीजल भी पार कर दिया था। एक ही मार्ग पर चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
