हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक गांव पाली स्थित केएम कॉलेज में हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, अधिकारों, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने समेत संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव में संगठन उसी प्रत्याशी का सहयोग करेगा, जो जाट समाज के हित और अधिकारों की बात करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह ने भी समाज के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश सचिव शिवराज सिंह हिंडोल ने संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को जाट समाज के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि एकता और संघर्ष के बल पर ही समाज को सफलता मिल सकती है। सुभाष चौधरी, राजवीर सिंह नौहवार, कैप्टन विक्रम सिंह, चौधरी केशव पहलवान, दिनेश चौधरी भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान दिगंबर सिंह, नेत्रपाल सिंह, सतवीर सिंह, देशराज सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
