• Fri. Sep 4th, 2026

छाता में महाधरने में पूर्व सैनिकों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

ByVijay Singhal

Sep 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले छाता शुगर मिल गेट पर 22 दिनों से चल रहे धरने के समर्थन में  भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में किसान महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। सरकार और प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरते हुए आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनहित की इस आवाज को दबाने की कोशिश की गई, तो यह प्रदर्शन और अधिक उग्र रूप ले लेगा। आंदोलन को मजबूती देने के लिए आगरा से भूतपूर्व सैनिक संगठन का भोज कुमार के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अब केवल किसानों की नहीं, बल्कि आम जनता और पूर्व सैनिकों के अधिकारों की बन चुकी है। पूर्व सैनिक ललित कुमार सूबेदार के साहस की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह एक प्रतिशत भी नहीं डरे हैं। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन को चेताया कि यदि बल प्रयोग या दमनकारी नीति अपनाने की भूल की गई तो यह आंदोलन हजारों से बढ़कर लाखों की संख्या में बदल जाएगा। सूबेदार कर्मयोगी ललित कुमार ने कहा कि जहां जहां जवान ओर किसान की बात आएगी वहां ये बेटा किसानों के साथ बैठा मिलेगा। इस दौरान जवर प्रधान, दिगंबर चौधरी, सुदामा सिंह फौजी, महेश चाहर, प्रताप सिंह चाहर, ओमवीर सिंह भगोर, रूपराम सिंह, लखेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अश्वनी नरवार, रोहित नरवार, कैलाश प्रधान, राधा चौधरी, सुनील पंडित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.