• Fri. Nov 27th, 2026

छाता में एक हजार करोड़ रुपये से बनेंगे शुगर, इथेनॉल और पावर प्लांट

Byvijay.singhal1233

Sep 18, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में चीनी मिल चालू करने के लिए गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि छाता में यूपी का पहला आधुनिक शुगर प्लांट लगेगा। यह 1,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 200 करोड़ से इथेनॉल प्लांट, दूसरे चरण में 550 करोड़ से शुगर मिल प्लांट और तीसरे चरण में 250 करोड़ से पावर प्लांट बनेगा। इससे 1,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को लाभ होगा। छाता शुगर मिल के दोबारा चालू करने की घोषणा होने के बाद कस्बे के गोवर्धन चौराहे के समीप क्षेत्रीय लोगों ने मंत्री का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। मंच का संचालन छैला एडवोकेट ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जीतू, रमेश प्रधान, नवीन जादौन, भगवत पांडेय, कुमर सिंह, राहुल प्रधान, चौधरी पुरुषोत्तम, छाता प्रधान कृष्णकांत बॉबी आदि मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.