• Fri. Nov 6th, 2026

खाद की दुकानों पर छापे, चार के लाइसेंस निलंबित

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने नौ विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए, जबकि चार के उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर चार नवंबर को जिले के सभी 10 विकास खंडों में 46 सहकारी और निजी खाद प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जनपद में कई खाद विक्रेताओं के यहां अनियमिताएं मिलने पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इन प्रतिष्ठानों पर खाद की खरीद-बिक्री भी रोक दी गई है। जिला कृषि अधिकारी आदेश कुमार सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने जांच की। इसमें मांट, फरह, गोवर्धन, बरसाना और अन्य क्षेत्रों के खाद प्रतिष्ठान शामिल रहे। फरह स्थित चौधरी एग्रो एजेंसी, अग्रवाल खाद बीज भंडार, दक्षिण खाद बीज भंडार और पारस खाद भंडार के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.