• Fri. Oct 16th, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई प्रतिष्ठानों मारा छापा

Byvijay.singhal1233

Oct 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नवरात्र पर्व के मद्देनजर ब्लिंकिट और जेप्टो समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे और घी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, जबकि 26 हजार रुपये मूल्य का घी सीज किया गया। इसके अलावा बादाम मिल्क और आइसक्रीम के नमूने भी लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने वृंदावन के चैतन्य विहार, सुनरख और राजपुर स्थित ब्लिंकिट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा डैंपियर नगर, टाउनशिप स्थित ब्लिंकिट, गोविंद नगर स्थित जेप्टो का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त कालीचरण मिठाई वाले से बादाम मिल्क और छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। वहीं, होली गेट चौराहे पर खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से आमजन और खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा घरेलू स्तर पर उनकी जांच के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। इस दाैरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, राम नरेश, नेहा सिंह, दिनेश भारती और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.