• Wed. Nov 4th, 2026

कृष्णेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वातावरण

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गोमती सरोवर किनारे पर बालाजी मंदिर परिसर में स्थित कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को रूद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शिव स्तुति और ”हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कृष्णेश्वर महादेव मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के श्रीमहंत कृष्णमुरारी भारद्धाज, महंत कपिश भारद्धाज ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दुग्ध, जल, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बालकिशन दीक्षित, अंकुर खंडेलवाल, भगवत चौधरी, डालचंद खंडेलवाल, लोकचंद मास्टर, हेमंत अग्रवाल, श्यामू तिवारी, प्रशांत अग्रवाल, कुशल जैन, विष्णु शर्मा आदि श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। दोपहर में कलाकार अशोक भार्गव, आयूष गर्ग, सुमन तंवर आदि ने गणेश वंदना “गाइए गणपति जगवंदन” से हुई। इसके बाद कलाकारों ने हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ, यह प्रेम सदा भरपूर रहे हनुमान तुम्हारे चरणों में, मां शारदे तेरे चरणों की रज धूल जो मिल जाए भजनों को सुनकर मंदिर परिसर में मौजूद दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.