• Wed. Nov 4th, 2026

आबकारी अधिकारी को ही ओवररेट में बेची शराब, लगा 75 हजार जुर्माना

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट कृश्णा चतुर्वेदी
मथुरा। कोसीकलां में शराब की तय कीमत से अधिक वसूली करने पर आबकारी विभाग ने बठैन मोड़ स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान के अनुज्ञापी पर 75 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने स्वयं गोपनीय खरीद कर ओवररेटिंग पकड़ी। साथ ही भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब और ओवररेटिंग के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आईजीआरएस पोर्टल और मोबाइल पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने थाना कोसीकलां क्षेत्र की कंपोजिट मदिरा दुकान बठैन मोड़ पर गोपनीय खरीद की। जांच में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने की पुष्टि हुई। इस पर संबंधित अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर 75 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोबारा ओवररेटिंग मिलने पर अनुज्ञापन निलंबित करने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में ओवररेटिंग और अवैध मदिरा के खिलाफ औचक निरीक्षण व प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.