• Sun. Oct 25th, 2026

कृश्णा नगर चौराहा पर बस के पहिये के नीचे आई महिला

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली के कृष्णा नगर चौराहे पर एक बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला गुड्डी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति देवीचरण बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा निवासी देवीचरण अपनी पत्नी गुड्डी के साथ गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर जा रहे थे। गुड्डी की उम्र 40 वर्ष थी। उसी दिशा में पीछे से एक बस आ रही थी। कृष्णा नगर चौराहे के पास बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुड्डी बस के टायर के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति देवीचरण दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक और बस को सड़क से हटवाया। इसी बीच, मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग पर अड़कर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। उसी समय जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार वहां से गुजर रहे थे। उनकी मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क से हटाया और उन्हें शांत किया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे सड़क से हटे। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.