• Sat. Oct 31st, 2026

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में ₹48.82 करोड़ की धनराशि सीधे हस्तांतरित

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बनासकांठा, गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर जनपद मथुरा में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, मथुरा में किया गया, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन एवं 24वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद के समस्त विकास खण्डों में भी कार्यक्रम आयोजित कर कृषकों को सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिससे अधिक से अधिक कृषक इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ सके। इस अवसर पर जनपद मथुरा के कुल 2,44, 122 कृषकों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में कुल ₹48.82 करोड़ की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। इससे जनपद के लाखों कृषक परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.