हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 14 अक्टूबर 2026/ जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा के नवचयनित पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण दिनांक 12 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक पुलिस लाइन, मथुरा में किया जा रहा है। जनपद मथुरा के कुल 489 नवचयनित अभ्यर्थियों, जिसमें 394 पुरूष एवं 95 महिला अभ्यर्थी सम्मिलित है, जिनका चिकित्सा परीक्षण होना है। जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से प्राप्त चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन हेतु आज 73 पुरूष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से सभी 73 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। चिकित्सा परीक्षण में 71 अभ्यर्थी सफल रहे तथा 02 अभ्यर्थी असफल रहे।
7455095736
कमाण्डेंट होमगार्ड्स के निर्देश पर पुलिस लाईन में महिला पुरूष का चिकित्सा परीक्षण
