हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत प्रवर्तन दल ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए करीब 50 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। अवैध केबलों को जब्त कर विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चोरी का लोड 100 किलोवाट से अधिक मिला है। इसमें ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन का लोड 24 किलोवाट मिला है। शासन एवं मुख्यालय के निर्देश पर विजिलेंस एवं स्थानीय टीम बिजली चोरी रोकने में लगी हैं। इसी क्रम में हाल ही में प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह के निर्देशन में जेई सुशील कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह,जेई ध्रुव साहू एवं टीम के अन्य सदस्यों ने कोतवाली के मनोहरपुरा क्षेत्र में चेकिंग की। यहां ई रिक्शा चार्जिंग केन्द्र बिजली चोरी से चल रहा था। अवैध केबल डालकर ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। चोरी का लोड करीब 24 किलोवाट मिला। गोवर्धन के आन्यौर में गेस्ट हाउस एवं कुल्लड़ फैक्ट्री बिजली चोरी से चलते मिली। इसके अलावा टीम ने मांट के दरबे, डोमपुरा पैंठा मगोर्रा, आन्यौर, नौहझील के बाजना, नौगांव हाइवे, तुलसीवन सतोहा,जचौंदा आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर चोरी के मामले पकड़े। अधिकतर प्रकरण घरेलू हैं।
7455095736
