हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित आगरा-दिल्ली मार्ग पर चौधरी ढाबा के समीप अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एमबीबीएस छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। मृतक छात्र बिहार के रहने वाले थे, वह अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार रात 12 बजे ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। बिहार के पटना जिले के थाना वीर के एम सुधा एनीवेसेंट मार्ग निवासी तथागत त्रिपाठी छाता थाना क्षेत्र की एक निजी यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र थे। वह चार वर्ष से यूनिवर्सिटी के ही कैंपस में रह रहे थे। शनिवार देर शाम तथागत कैंपस में ही रहने वाले अपने दोस्त सम्राट और आयुष की हुंडई इयोन कार से रात 12 बजे ढाबे से खाना कर लौट रहे थे। हाईवे पर चौधरी ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और केडी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह तथागत ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों दोस्तों का गंभीर हालत में उपचार हो रहा हैं।
7455095736
अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार MBBS छात्र की मौत, दो घायल
