हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित सेवाकुंज आश्रम के सामने लगे ट्रांसफार्मर से करंट लगने झुलसे बंदर को बचाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। स्थानीय लोगों व वहां मौजूद ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि बिजलीघर पर फोन करने के बाद भी बिजली नहीं काटी गई। पुलिस टीम ने सभी लोगों को समझाकर मामला शांत कराया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टॉपिक (24) पुत्र साबु निवासी आन्यौर परिक्रमा मार्ग के पास लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आए घायल बंदर के बच्चे को बचाने के प्रयास में वहां लगी रेलिंग पर चढ़ गए। उन्होंने डंडे की सहायता से बंदर को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के कारण वह ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशुतोष तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग ने कहा, एक बंदर परिक्रमा मार्ग में लगे ट्रांसफार्मर पर कूद गया। वहीं युवक विद्युत निगम को बताए बिना उसे बचाने लगा। एक बार सप्लाई बंद हो गई थी लेकिन बाद में चालू कर दी गई। इस दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस की सूचना पर आपूर्ति बंद की गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
