हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पैसे लेकर काम पर न जाने और शराब पीने की शिकायत करने रंगजी पुलिस चौकी ले जाते समय एक युवक ने चलती बाइक से यमुना नदी में छलांग लगा दी। पांटून पुल के पास हुए इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय नाविकों और बाइक सवारों की सूझबूझ और तत्परता के चलते युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पेंटिंग करने के नाम पर सचिन नामक व्यक्ति ने आरोपी जगन्नाथ घाट निवासी धनंजय पटेल को एडवांस के रूप में 5 हजार रुपये दिए थे। लेकिन अगले दिन वह काम पर नहीं आया तो पीड़ित ने उसको तलाश किया तो डागोली स्थित एक ठेके पर शराब पीते मिला। जब पीड़ित पक्ष सचिन और उनके साथी आरोपी युवक को पकड़कर बाइक पर बैठाकर रंगजी पुलिस चौकी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में वह चलती चलती बाइक से कूद गया और यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदते ही वहां मौजूद नाविक और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और उसे सकुशल पानी से बाहर निकाला। पीड़ित सचिन ने घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। यहां पुलिस द्वारा उससे पूछताछ कर रही है।सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मजदूर से पैसे के लेनदेन का मामला है। एडवांस लेकर काम न करने पर पुलिस के पास आरोपी ले जाते समय उसने नदी में छलांग लगा दी। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
