• Wed. May 20th, 2026

बलदेव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

ByVijay Singhal

Oct 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव कस्बे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला मोहल्ला होली वाले स्थित खाई वाली गली में दोपहर करीब ढाई बजे का है। यहां मौजूद महिलाओं के अनुसार एक टेंपो चालक द्वारा खून से लथपथ युवक को गली में फेंकने का प्रयास किया गया। महिलाओं ने उसे देख हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लिया है। मृतक टाउनशिप के गोपालपुर निवासी हाकिम सिंह (42 वर्ष) है। भाई फतेह सिंह व भतीजे प्रशांत ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हाकिम सिंह दुर्घटना में घायल हो गया है और सीएचसी बलदेव में भर्ती है। वे सीएचसी गए तो यहां बताया कि उसकी मौत हो गई है। जब वे पोस्टमार्टम हाउस पर गए तो वहां शव को नहीं दिखाया। बताया कि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा। बताया कि हाकिम मजदूरी करके भरण-पोषण करता था। उसके छह बेटियां हैं। इनमें से एक की शादी हो गई और वह पांच अभी छोटी हैं। इधर थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया हाकिम अपने गोपालपुरा निवासी दोस्त भूरा (34) के साथ टेंपो से बलदेव आया था। यहां होली मोहल्ले में टेंपो से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.