हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के अलख जगाए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परसोत्तम भंडारी( पूर्व मुख्य न्यायाधीश नेपाल) द्वारिका धाम,सालासर बालाजी आदि होते हुए आज वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने मथुरा महानगर और जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात की और ठाकुर जी के दर्शन किए। वही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नेपाल में 85% हिंदू भाई है और नेपाल को पहले से ही हिंदू राष्ट्र कहा जाता है मगर वर्तमान समय में नेपाल में भी हमारे गरीब सनातनियों भाइयों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने का सिलसिला जारी हो गया है।जिसको लेकर अब नेपाल को कागज़ों में भी हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प लिए हम चल रहे है। और यही स्थित आज हमारे देश भारत में भी है।
इसलिए हमें भारत ओर नेपाल को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित कराना होगा नहीं तो एक दिन ऐसा आयेगा कि हम कहीं ढूंढने से भी नहीं मिलेगे इसलिए सभी सनातनी भाईयो को एक साथ ओर कदम से कदम मिला कर चलना होगा ताकि भारत ओर नेपाल को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित कराया जा सके।
वही उनके साथ नेपाल से आए चक्रपाणि जी महाराज ने कहा के साधु संत,कथा वाचक ओर हमारे सभी सनातनी भाईयो को एक साथ मिलकर सोए हुए ओर जाति पाती में बटे हमारे सनातनी भाईयो को एक करके भारत ओर नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए आगे आना होगा। और जिस दिन जाति पाती को छोड़ कर सब लोग एक साथ आए गए तो भारत ओर नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनने में समय नहीं लगेगा।
वही विश्व हिंदू परिषद मथुरा के पदाधिकारियों ने नेपाल देश से आए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला,पटुका और साफा बांध कर सम्मान किया।इस बैठक में मुकुन्दं दास जी महाराज_प्रान्त सह धर्म प्रसार प्रमुख, डा ए के सैनी जी_जिला उपाध्यक्ष,उमाकांत_विभाग संगठन मंत्री , बी एल पाण्डेय_जिला प्रचार प्रमुख ,मदन प्रखंड अध्यक्ष वृन्दावन, दीपक_महानगर सुरक्षा प्रमुख, नितिन कौशिक प्रखंड मंत्री , सिद्धार्थ – वृन्दावन , आदित्य – वृन्दावन आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
