हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड चौकी क्षेत्र के गांव कौन्हई में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों के साथ परिजन युवक के शव को लेकर चौकी पहुंचे। शव राधाकुंड चौकी में रख हंगामा कर विरोध जताया। नामजदों पर चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गोविंद उर्फ कलुआ निवासी कौन्हई किसी काम से सुबह राधाकुंड गया था। रास्ते में सरकारी स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर राधाकुंड पुलिस चौकी पहुंच गए। मृतक के हाथ में फैक्चर और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजन ने गांव के ही नामजदों पर जमीन की रंजिश में चाकुओं से गोद कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को सड़क हादसे के नजरिया से देख रही है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजन ने चौकी पर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्रा, सीओ आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी गुड्डी ने बताया कि पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर गांव में विवाद चल रहा है। एक लेखपाल ने रुपये लेकर विपक्षी को जमीन पर कब्जा करा दिया। पुलिस और लेखपाल आरोपियों से मिले हुए हैं। आरोपियों ने चाकुओं से गोद कर पति की हत्या कर दी है। आलोक कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन ने कहा प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। चेहरे पर दो जख्म के निशान हैं। हाथ में फैक्चर है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
