• Mon. May 18th, 2026

नोह्झील में पराली की बैठक में युवक ने लेखपाल को पीटा, दस्तावेज फाड़े

ByVijay Singhal

Oct 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में पराली प्रबंधन के लिए आयोजित बैठक के दौरान एक युवक ने लेखपाल को गाली देते हुए पीट दिया। जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया। दस्तावेज फाड़ दिए। लेखपाल ने इलाका पुलिस को तहरीर दी है। थाना सुरीर के गढ़ी परसोती निवासी लेखपाल रामखिलाड़ी शर्मा ने बताया कि वह गांव नानकपुर पर तैनात हैं। शुक्रवार दोपहर गांव तिलकागढ़ी में पराली प्रबंधन के संबंध में आयोजित बैठक में जा रहे थे। रास्ते में तिलकागढ़ी निवासी युवक का फोन आया। वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवक बैठक स्थल पर पहुंच गया। तहसीलदार की मौजूदगी में गाली देते हुए उनकी पिटाई की और जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया। सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए और सरकारी कार्य बाधा डाली। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। तहसीलदार पवन गुप्ता ने बताया कि उनकी मौजूदगी में घटना हुई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी समय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.