• Mon. May 18th, 2026

नोहझील क्षेत्र में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, 10 पर केस दर्ज

ByVijay Singhal

Oct 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिशन पड़ोसियों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीट दिया। विरोध करने पर देवर व पति की भी पिटाई कर दी। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इलाका पुलिस को तहरीर दी गई। आरोप है पुलिस ने राजीनामा करने के लिए दवाब बनाया। शिकायत एसएसपी से की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर 10 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 9 अगस्त की शाम 6 बजे वह घर पर अकेली थी। रंजिशन 10 नामजद पड़ोसियों ने घर में घुसकर उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। निर्वस्त्र कर नीचे गिराकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद खेत में खड़ी धान की फसल को नष्ट करने खेत पर पहुंच गए। खेत पर मौजूद देवर और पति की हत्या करने के उद्देश्य से लाठी-डंडों व अवैध हथियारों से बुरी तरह पीटते हुए मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। गंभीर चोट आने पर उसे व देवर को सीएचसी नौहझील से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों के शरीर में कई जगह फैक्चर आए हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 10 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.