हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीनिंबार्क सेवा सदन में आयोजित हो रहे अष्ट दिवसीय समारोह में साध्वी पूनम दीदी ने भावपूर्ण भजनों का गायन कर ठाकुर राधा सर्वेश्वर युगलबिहारी को रिझाया। भजनांजलि ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजन तेरी अंखियां हैं जादू भरी… को सुनकर भक्तजन झूम उठे। संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ चल रहे महोत्सव में बुधवार रात्रि को साध्वी पूनम दीदी ने तेरी अंखियां हैं जादू भरी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी, फूलों में सज रहे हैं, श्रीवृंदावन बिहारी और साथ सज रही है वृषभान की दुलारी, गोविंद हरे गोपाल हरे, सर्वेश्वर दीन दयाल हरे जैसे प्रेममय और भक्ति भावना को पुष्पित करने वाले भजनों का गायन ठाकुर राधा सर्वेश्वर के समक्ष किया। देश भर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भक्तों ने तालियों के साथ भजनों पर संगत की और जमकर थिरके। संतों ने भी आध्यात्मिक समारोह की सुरमयी सांझ का खूब आनंद लिया। वहीं श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराते हुए जगद्गुरु निंबार्काचार्य स्वभूराम द्वाराचार्य राधा मोहन चारण देवाचार्य महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श चरित्र के साथ ही लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य तथा कलिया मर्दन, उखल बंधन, गोवर्धन धारण और महाराज लीला तथा ब्रज लीलाओं का भावपूर्ण और मनोहारी चित्रण किया। इस अवसर पर अयोध्या के संत गौरी शंकर दास, महंत रामजीशरण, महंत रामदास, चतु संप्रदाय के अध्यक्ष महंत सनत कुमार दास महाराज। महंत गंगादास, नर्मदा सिंह, बीनू सिंह, चेतन सिंह, महेश बघेल, शारदा बहन, भगवानदास मणियां आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
