हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को तोहफा दिया है। दो दिन महिलाएं बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी। रक्षा बंधन पर आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर बस संचालित की जाएंगी। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहनों भाइयों के राखी बांधने जाती हैं। दो दिन महिलाएं बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री यात्रा कर सकेंगी। आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। आगरा, अलीगढ़, हाथरस आदि मार्गों पर बस लगातार संचालित की जाएंगी। व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को चालक-परिचालकों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। ड्यूटी पर न आने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि रक्षा बंधन पर महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
