• Thu. Apr 30th, 2026

यमुनापार पुलिस ने 22 साल फरार आरोपी को ढाबे से किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । 24 साल की उम्र में अपराध में नाम आया, 22 साल तक फरार रहा और अब 46 साल की उम्र में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, थाना जमुनापार एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार 15 हजार रूपये का इनामी अपराधी 22 वर्षों से फरार था, थाना जमुनापार पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ़ थाना बसौली जिला बूंदी राजस्थान (उम्र करीब 46 वर्ष) को मुखबिर की सूचना के आधार पर आकाश ढाबा, सुखदेवपुर थाना जमुनापार से गिरफ्तार किया है। आठ जून 2003 को थानाध्यक्ष जमुनापार ने अजब सिंह द्वारा धारा 420, 406, 413, 414, 379, 411 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें धोखाधडी व चोरी से काला तेल निकालकर व्यापार करने व मौके पर माल बरामद होने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था, जिसके बाद विवेचना पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर लक्ष्मण आदि सहित छह के विरूद्ध 20 जून 2003 को आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया तथा शेष वांछित अभियुक्त रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ थाना बसौली जिला बूंदी राजस्थान के विरुद्ध फाररी में आरोप पत्र 13 अक्टूबर 2003 को न्यायालय प्रेषित किया गया था, अभियुक्त रामेश्वर लगातार 22 वर्षों से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा 15 सौ रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। कार्यवाही करने वाली टीम में अजय किशोर प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार, निरीक्षक छोटे लाल प्रभारी स्वाट टीम जनपद मथुरा, एसआई अरविन्द सिंह थाना जमुनापार, एसआई विषय कुमार थाना जमुनापार आदि थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.