• Thu. Apr 30th, 2026

माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का आभार पत्रकारो की मुहिम रंग लाई बेईमान अफसर को हटाने में

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में हो रही “घटतोली,” को रुकवाने के लिए हमने माननीय मुख्यमंत्री जी को एक पत्र दिया था  ,इससे पहले हमने शासन में भी कई बार उनके भ्रष्टाचार की शिकायतें भी की थी । मंडल स्तर पर अधिकारियों ने जांच भी की थी लेकिन अधिकारियों ने शासन को जो आख्याएं भेजी ,शिकायतों की जांच धरातल पर वास्तविक रूप से नहीं की गई थी। न जांच अधिकारी ने शिकायतों के संबंध में हमसे कोई पूछताछ भी नहीं की थी जो आगरा से शासन ने नियुक्त किए थे। डीएसओ के संरक्षण में पूर्ति विभाग में तैनात  अधीनस्थ अधिकारियों की मिली भगत से राशन डीलरों द्वारा गरीब जनता को मिलने वाले खाद्यान्न गेहूं चावल में 2 से 4 किलो तक “घटतोली” करके राशन कार्ड धारकों को खदान दिया जाता है जनपद की पांचो तहसीलो में ,इस संबंध में शासन से कई बार बिभाग की इनके संरक्षण में  “घटतोली “के पनपते गोरख धंधे की शिकायतें  की गई थी। पिछले सात आठ माह से हम इनके भ्रष्टाचार की शिकायतें हम निरंतर  शासन में कर रहे थे । की गई शिकायतों को अपने स्तर से चांदी के जूते के दम पर रुकवा देते थे। जनहित में जनता को मिलने वाले खदान की घाटोली रुकवाने के लिए हमने शासन से कई बार अनुरोध किया था जनहित में ताकि जनता को पूरा खाद्यान्न गेहूं चावल राशन दुकानदारों से मिल सके। घटतौली रोकने की दिशा में  जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं ली थी!
 माननीय मुख्यमंत्री जी जब बरसाना एक कार्यक्रम में पधारे थे तब हमने उनको जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा के भ्रष्टाचार से संबंधित पत्र उनको सोफा था।उन्होंने अधिकारियों को आदेश देकर बंद लिफाफे के पत्र को लेने के निर्देश दिए थे डीएसओ की सारी जुगाड़ धरी की धरी रह गई और चाटुकार लोगो में एक सन्नाटा छा गया होगा शासन की इस ट्रांसफर कार्रवाई से सतीश कुमार मिश्रा जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी (डीएसओ )मथुरा का बदायूं ट्रांसफर हुआ । विजय कुमार होंगे मथुरा के नए डीएसओ जो मऊ जनपद से आ रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.