हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कल दिनांक 26 जनवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर मथुरा महानगर में विशाल तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा राधेश्याम कॉलोनी कैंप कार्यालय से बिरला मंदिर पुलिस चौकी मसानी चौराहा ङीग गेट भरतपुर गेट चौराहा कोतवाली रोड होली गेट चौराहा क्वालिटी चौराहा टेेक चौराहा होते हुए मथुरा सदर तहसील पहुंची ।
तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों व हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय हो देश के अमर शहीद अमर रहे जय जवान जय किसान
शहीद ए आजम भगत सिंह जी अमर रहे इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे सदर तहसील पहुंचकर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने संयुक्त बयान में कहा देश के अमर शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे देश की आजादी में अमर शहीदों का बहुत बड़ा योगदान था
इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता लोकेश कुमार राही राजवीर सिंह वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी नगर प्रभारी फैजान कुरैशी प्रमुख महासचिव महानगर सुनील चौधरी जनसेवक जिला सचिव निजाम खान असलम कुरैशी जितेंद्र झा मोहन पहलवान प्रताप सिंह चित्रसेन मौर्य चिरागुद्दीन कुरैशी तनवीर कुरेशी प्रेम कर्दम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में मौजूद थे।राया ब्लॉक में जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अगुवाई में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई।
इसमें प्रमुख रूप से राजवीर सिंह नेताजी देवेंद्र रघुवंशी धीरी सिंह रणवीर प्रधान जी खरवा राकेश चौधरी मोनू गौतम मलखान सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे
