• Sat. Nov 28th, 2026

फरह बिजलीघर पर महिलाओं का हंगामा

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण हाईवे की बलदाऊ टाउन काॅलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में काॅलोनी के लोग फरह बिजली घर पहुंच गए। लोगों ने एसडीओ कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने विद्युत विभाग हाय हाय के नारे लगाए। महिलाओं का कहना है कि भीषण गर्मी में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग परेशान हैं। पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। बताया कि पहले काॅलोनी में दो ट्रांसफाॅर्मर रखे थे, एक चोरी हो गया जिसके बाद एक ही ट्रांसफाॅर्मर पर पूरा लोड आ गया। लोड ज्यादा होने के कारण अब वह भी फुंक गया और केबल जल रही हैं। उन्होंने मांग की कि दोनों ट्रांसफाॅर्मर लगाकर सुचारु बिजली दी जाए। उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग पूर्ववत जगह पर ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगने दे रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस बल के साथ ट्रांसफाॅर्मर लगवाया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.