• Tue. Apr 28th, 2026

ड्यूटी से नहीं लाैटी महिला रेलकर्मी, अब ट्रेन के शाैचालय में मिली लाश

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली से आगरा के लिए चली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय में महिला रेलकर्मी का शव मिला। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने मथुरा में ट्रेन रुकवाकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी थाने में महिला के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना थाने के गांव जुआ निवासी रवि ने बताया कि उनकी मां राजवाला रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-वन के पद पर नौकरी करतीं थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती सराय रोहिल्ला स्टेशन पर थी। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर निकलीं, लेकिन रात तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के एस-1 कोच के बराबर में लगे जनरल कोच के शौचालय में लहूलुहान हालत में शव मिला है। शव को सबसे पहले हाथरस के थाना सहपऊ के गांव सिखरा निवासी पुष्कर रावत ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी रेल मदद के टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना दी। तब तक गाड़ी शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजर चुकी थी। आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस का मथुरा में स्टॉपेज न होने के चलते रेलवे कंट्रोल रूम ने मथुरा आरपीएफ को जानकारी दी। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने मथुरा जंक्शन पर ट्रेन को रुकवाया और शव को नीचे उतारवाया। इसके बाद जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर राजवाला के भाई सतवीर ने बताया कि उनकी बहन की हत्या कर लूट की गई है। हत्यारों ने किसी भारी वस्तु से उनकी बहन के चेहरे पर प्रहार किया। इसके बाद सोने की चेन, दो सोने के कड़े, कान की बाली और एक सोने की अंगूठी लूट ली। हत्यारे शव को ट्रेन के शौचालय में रख कर फरार हो गए। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि रेलकर्मी के पुत्र रवि की तहरीर पर शून्य में केस दर्ज कर लिया है। मामला दिल्ली का है इसलिए जांच के लिए मुकदमा दिल्ली स्थानांतरण कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई दिल्ली जीआरपी करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.