• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में महिला पीसीएस एलाइड अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Feb 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंगलवार सुबह जनपद की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस एलाइड किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने उनके इंद्रप्रस्थ कालोनी स्थित घर को पूरी तरह घेर लिया। महानिदेशक विजिलेंस राजीव कृष्णा के मुताबिक एसपी विजिलेंस बबिता सिंह के साथ गयी टीम ने किरण चौधरी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। टीम 4 कारों के जरिए किरण चौधरी के घर पहुंची। कार में करीब 4-5 महिला अधिकारियो के साथ पुरुष अधिकारी भी थे। छापेमारी के दौरान किरण चौधरी का मोबाइल फोन जमा करा लिया गया। बंद कमरे में महिला अधिकारियों ने उन से काफी पूछताछ की। विजिलेंस की टीम अपने साथ कार्यालय के बड़े बाबू महेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए ले गई है। सूत्रों का कहना है कि उक्त कार्रवाई कराने में भाजपा के ही एक बड़े नेता ने चक्रव्यूह रचा था। डीपीआरओ किरण चौधरी के हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर टीम पहुंची थी। यहां उन्हें कथित शिकायतकर्ता द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत दी गई। जैसे ही महिला अधिकारी ने ये रकम ली तभी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दूसरी टीम राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां शिकायतकर्ता भी साथ में थे। टीम ने यहां से कुछ फाइलें जब्त कीं जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
बताया गया है कि पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एक ग्राम प्रधान ने विजिलेंस लखनऊ में शिकायत की थी जिसके बाद लखनऊ से गयी कई टीमों ने एक साथ ये कार्रवाई की। टीम महिला अधिकारी को अपने साथ लखनऊ ले गई है। चर्चा है कि झुडावाई के किसी पप्पू प्रधान की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.