• Wed. Jul 1st, 2026

ट्रेन के एसी कोच से महिला यात्री का पर्स गायब

ByVijay Singhal

Apr 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन के एसी कोच में सफर के दौरान चोरों ने महिला का पर्स गायब कर दिया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ताजा मामला पंजाब मेल ट्रेन के एसी कोच का है। भवानी रोड नासिक निवासी विनय कांत उपाध्याय ने जंक्शन थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विनय कांत उपाध्याय के मुताबिक वह बीती 10 मार्च को पत्नी से साथ नई दिल्ली से नासिक जा रहे थे। ट्रेन के एसी कोच एच ए1 की सीट 4 और कोच ए 2 की सीट नंबर 42 का आरक्षण था।

विनय के मुताबिक सुबह सात बजे ट्रेन कोसीकलां स्टेशन के आगे निकली तो उनकी पत्नी की नींद खुली। पत्नी ने देखा तो उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में मोबाइल, दो स्मार्ट वॉच, सोने की चूड़ी, पैन कार्ड और 3 हजार की नकदी रखी थी। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
दूसरी घटना में नाबालिग बच्चियों ने रेलयात्री के बैग से पर्स और मोबाइल पार कर दिया। मेरठ निवासी अश्वनी ने बताया कि वह पत्नी और सास के साथ मथुरा घूमने आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्लेटफार्म संख्या दो की रैंप से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान कम उम्र की दो बच्चियां उनके पास पहुंचीं। एक बच्ची खाने का सामान मांगने लगी, तभी दूसरी बच्ची ने मौका का फायदा उठाकर बैग में रखा पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर अश्वनी ने बच्चियों को तलाश भी किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.