• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा जेत थाना के अंतर्गत हाईवे जाम में 611 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत फौजी लोकेश प्रताप की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह जैंत के लोगों ने हाईवे के जैंत कट पर जाम लगा दिया था। इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जैंत थाने पर दर्ज रिपोर्ट में उपनिरीक्षक राकेश चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर कब्जा कर लिया। इस कारण एंबुलेंस, स्कूली बच्चे, राहगीर और कामकाजी लोग 3 घंटे परेशान रहे। ग्रामीण फौजी लोकेश प्रताप के हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। समझाने पर भी ये लोग नहीं माने और पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करने लगे। जनप्रतिनिधियों ने भी समझाने पर भी नहीं माने। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम के मामले में जैंत निवासी ऊदल पुत्र रज्जो, नटवर पुत्र करतार बौहरे, जीतू पुत्र सरदार, राजू, महेश, राजू पुत्र लक्ष्मण, यश, पवन प्रताप पुत्र लक्ष्मण, जगवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह, बंका और रोनो के साथ ही 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जैंत निवासी फौजी लोकेश प्रताप की हत्या से गांव में शोक का माहौल है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वाला का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ट्रैक पर मिली रस्सी और मृत शख्स के पैर में बंधी एक होने की बात कही जा रही है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले फौजी को बांधा गया। उसके बाद हत्या की गई। दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जैंत पुलिस के साथ ही दो अन्य टीमें जगह-जगह दबिश दें रहीं हैं। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। फिंगर प्रिंट भी लिए। थाने की पुलिस टीम ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इसी के साथ फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर रस्सी, खून से लथपथ पत्थर के टुकडे़ आदि भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, मृत फौजी के पैर में बंधी रस्सी व ट्रैक पर मिली रस्सी एक ही है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले फौजी को रस्सी से बांधा गया और उसके बाद हत्या की गई। फौजी लोकेश के शव से पैर का हिस्सा गायब था। वह शुक्रवार शाम डॉक्टर आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल के पास पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसे कुत्ता कहीं से खींचकर ला रहा था। राहगीरों को देखकर विद्यालय के पास छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसे कब्जे में ले लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.