• Sat. Jul 11th, 2026

महिला की हत्या, बंद कमरे में चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा मिला शव

ByVijay Singhal

Jan 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट मूला के ईदगाह रोड पर बट वाली बगीची के पास महिला को चारपाई पर इलेक्ट्रिक तारों से बांधकर बेरहमी से हत्या की गई। हत्या से पहले महिला को बिजली का करंट दिया गया। बंद कमरे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हत्या करंट देकर ही गई है। हत्या करके पति फरार हो गया है। मांट मूला में ईदगाह रोड पर बंद कमरे में से दुर्गंध आ रही थी, तभी मोहल्ले के लोगों ने मांट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़ा तो चारपाई से बंधा महिला का शव मिला। इलेक्ट्रिक तारों से बंधे शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतका स्मृति (30) पत्नी विपिन उर्फ बाली निवासी राधा निवास वृंदावन एवं हाल निवासी बट वाली बगीची मांट मूला थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका पति छह माह से इसी कमरे में रह रहे थे और आए दिन मारपीट होती रहती थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। पिछले कुछ दिन से पति लापता है। एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट देकर महिला की हत्या की गई है। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा गया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। पुलिस पति की तलाश कर रही है। महिला की टॉर्चर करने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जब पुलिस ने ताला तोड़ा था तो महिला का शव चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा हुआ मिला था, वहीं उसमें करंट भी प्रभावित हो रहा था। मृतका स्मृति का पति विपिन उर्फ बाली हलवाइयों के साथ शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है और वहीं पहले वह वृंदावन में राधा निवास में रहता था। अब पिछले से छह से मांट में ही रह रहा है। मृतका स्मृति का पति विपिन उर्फ बाली हलवाइयों के साथ शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है और वहीं पहले वह वृंदावन में राधा निवास में रहता था। अब पिछले से छह से मांट में ही रह रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.