• Sat. Jul 11th, 2026

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Jan 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य द्वारा भगवान श्री वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में थाना कोतवाली की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो साल पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई की है। पुलिस ने नाली मोहल्ला के रहने वाले अर्जुन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अनिरुद्ध आचार्य की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले यह मामला मथुरा में दर्ज हुआ था। जिसके बाद यहां सूचना दी गई। अर्जुन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 31 जुलाई 2021 को उसने एक यूट्यूब चैनल देखा तो उसमें कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान ऋषि वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोले थे। यह वीडियो आरोपी ने 21 जुलाई 2021 को अपलोड किया था। यह वीडियो उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई। इस मामले में एक शिकायत उत्तर प्रदेश के थाना मथुरा में दी थी। दो साल की जांच के बाद मथुरा में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई और उसके बाद यह मामला थाना कोतवाली में भेज दिया गया। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला मथुरा में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपी कथावाचक का पता लगाने में जुट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.