हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट बिजली घर स्थित मजार पर 26 जुलाई को परिचित युवक ने चाकू से वार कर महिला को घायल कर दिया था। महिला ने शनिवार रात उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। आगरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
इधर, सदर बाजार पुलिस हमलावर के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे को अब हत्या में तरमीम करने की तैयारी में लग गई है। 26 जुलाई को 24 वर्षीय जोरा खातून पत्नी सिराज निवासी सराय काले खां, निजामुद्दीन, दिल्ली दवा लेने के लिए मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में आई थी। यहां वे फेसबुक पर करीब डेढ़ साल से परिचित 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन निवासी बड़ा बाजार, सदर से मिलने कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर पहुंची। वहां दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। यहां कहासुनी के बीच सद्दाम ने महिला को चाकू घोंप दिए। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि हमले वाले दिन घायल महिला ने खुद ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। उसी तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा सद्दाम पर दर्ज किया था, जिसे अब हत्या में तरमीम किया जा रहा है। वहीं, सद्दाम की तलाश जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
