हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर मंडी इंस्पेक्टर उमेश कुमार, चालक नारायण सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं अवैध वसूली किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घंटाघर निवासी दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह पिता के साथ कानपुर से डीसीएम में बल्लियां भरकर ला रहा था, जिसका टैक्स कानपुर में जमा कर दिया। पिता सरमन अजीजपुर में उतर गए। अनाज मंडी में तैनात इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सरकारी जीप चालक नारायण सहित दो अन्य लोग बल्लियों से भरी डीसीएम को मंडी समिति में ले गए। डरा धमकाकर 15500 रुपये जबरन ले लिए। पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से गुडवर्क दिखाने की नीयत से 29 जनवरी 2020 को मनगढ़त तरीके से स्कूल बस में चालीस क्विंटल लकड़ी दर्शाकर 5500 रुपये की रसीद दिनेश के नाम से काटकर दे दी। दस हजार रुपये बदनीयती से हड़प लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
