हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित नाले में मृत मिली महिला के मामले में नया मोड़ आया है। शव मिलने के तीसरे दिन कोतवाली पहुंची मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गलत पता बताकर पति को छोड़ यहां प्रेमी के साथ पिछले ढाई वर्ष से रह रही थी। दिल्ली में रह रही मां ने लापता धेवते को खोजने की मांग की है। पुलिस महिला के साथ रह रहे प्रेमी और बच्चे के तलाश में जुटी है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे संभल के धनारी निवासी शिवानी का शव क्षतविक्षत अवस्था में चैतन्य विहार स्थित हरिहर धाम आश्रम के समीप नाले में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। इससे पहले पड़ोसियों ने महिला की पहचान हापुड़ निवासी शिवानी पत्नी अर्जुन के रूप में की थी। सोमवार को दिल्ली से वृंदावन कोतवाली आईं मां मीरा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हापुड़ नहीं संभल की रहने वाली है। बेटी की शादी दस वर्ष पहले अमरोहा के रेहरा निवासी युवक के साथ हुई थी। बेटी ढाई वर्ष पहले पति को छोड़ धनारी गांव के अर्जुन के साथ रह रही थी। मां ने बताया कि बेटी की तीन वर्ष की बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय धेवता लापता है। मां से मिली जानकारी के बाद पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई। पुलिस अब महिला के प्रेमी की तलाश कर रही है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि बिसरा लैब भेजा रहा है। जांच के बाद ही महिला की मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
